30 की उम्र के बाद पुरुष होने लगते हैं इन रोगों के शिकार

30 की उम्र के बाद पुरुष होने लगते हैं इन रोगों के शिकार

सेहतराग टीम

लोगों की उम्र जिस प्रकार बढ़ती है उसी प्रकार लोगों को कई बीमारियां भी होनी शुरू हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को अपना ख्याल ज्यादा रखने की आवश्यकता होती है। ये इसलिए होता है क्योंकि जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है वैसे वैसे लोगों का लाइफस्टाइल और खान-पान भी बदलता है जो बीमारियों का मुख्य कारण बन जाता है। ऐसे में लोग अगर अपना ख्याल नहीं रखते हैं तो वो गंभीर रोग के शिकार हो जाते हैं।

पढ़ें- एक्सरसाइज, जो बॉडी पोस्चर को बेहतर और स्पाइन को मजबूत बनाने में मदद करती हैं

महिला हो या पुरूष सभी लोगों में धीरे-धीरे कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। उन्हीं बदलाव की वजह से उन्हें कई समस्याएं भी होती हैं। उन समस्याओं में मांसपेशियों में लचीलापन, हड्डियों का कमजोर होना, एनर्जी कम होना आदि शामलि हैं। इतना ही नहीं आज के समय में अनियमित लाइफस्टाइल, तनाव  के कारण हार्ट संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। जानिए 30 साल की उम्र के बाद पुरुष किन बीमारियों के हो सकते हैं शिकार। 

हड्डियां कमजोर हो जाना

30 की उम्र पार करते ही शरीर में तेजी से कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होने लगती हैं जिसके कारण शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। जिसके कारण वह जरा सी चोट लगने में टूट जाती हैं। ऐसे में आप कैल्शियम और विटामिन डी संबंधी चीजों का सेवन करें।

मांसपेशियों में लचीलापन

30 साल की उम्र के बाद पुरुषों में यह समस्या भी अधिक देखी गई हैं। मांसपेशियां तेजी से सिकुड़ने लगती हैं जिससे आपको कभी भी कही भी दर्द की समस्या हो जाती हैं। ऐसे में आप एक्सरसाइज और योग की मदद ले सकते हैं। 

दिल संबंधी समस्या

30 साल की उम्र पार करते ही दिल की कार्यक्षमता तेजी से कम होने लगती हैं। दिल खून की पंपिंग धीमे से करने लगता है। जिसके कारण धमनियों में कोलेस्ट्राल जमा हो जाता है। जिसके कारण आपको ब्लड प्रेशर की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इसिए 30 की उम्र आती ही ठीक ढंग से अपने खापना में ध्यान देने के साथ-साथ एक्सरसाइज जरूर करें। 

तेजी से वजन बढ़ जाना

इस उम्र के बाद तेजी से हमारे शरीर का आकार बढ़ जाता है। खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण शरीर में फैट बढ़ जाता है। ऐसे में आप एक्सरसाइज के साथ अपने खानपान का पूरा ध्यान रखें। 

प्रोस्टेट कैंसर का खतरा

कुछ पुरुषों में इस कैंसर के लक्षण पहले ही नजर आने लगते हैं। रात को सोते समय अधिक पेशाब आना, पेशाब में अधिक जलन होना आदि इसके लक्षण हो सकते हैं। अगर आपके साथ ऐसा कुछ हैं तो एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

 

इसे भी पढ़ें-

जानिए, गर्दन में दर्द व अकड़न की समस्या के कारण, प्राकृतिक उपचार और सावधनियां

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।